हमारे बारे में
छोटी दुकानों के लिए, भारत में बना
ApnaMunshi उन दुकानों के लिए है जहाँ हिसाब आज भी बही में या याद में रहता है। हमने एक ही चीज़ पकड़ी: हिसाब रखना उतना ही आसान हो जितना बोलना।
इसे एक छोटी टीम बना रही है, और यह रोज़ दुकानदारों की बातों से सुधरता है। कुछ कहना हो, कोई सवाल हो, तो संपर्क पेज से लिखिए।
ApnaMunshi क्या करता है
- WhatsApp पर बोलकर या लिखकर उधार, जमा और बिक्री की एंट्री — हर एंट्री सेव होने से पहले पुष्टि पूछता है।
- उसी चैट में सवाल: "रमेश का कितना बाकी है", "सबका उधार दिखाओ", "आज की सेल कितनी हुई"।
- वही खाता वेब पर भी, कंप्यूटर या फ़ोन के ब्राउज़र में।
- हर हफ़्ते कुछ मैसेज मुफ़्त; सीमा पूरी होने पर फ़ीडबैक फ़ॉर्म से और मिलते हैं।
कौन चला रहा है
- कब से
- 2026
हमसे बात कीजिए
सवाल, सुझाव, या अपना डेटा देखना-हटवाना हो — WhatsApp पर लिखिए या संपर्क पेज से मैसेज भेजिए।