← सभी ब्लॉग

बुनियाद

बिक्री, उधार और जमा: हिसाब के तीन शब्द जो पक्के होने चाहिए

· ४ मिनट · ApnaMunshi टीम

दुकान का पूरा हिसाब तीन शब्दों पर चलता है। तीनों का मतलब, एक मिसाल, और वह एक छोटी बात जो अक्सर ग़लतफ़हमी बनाती है।

आप दिन भर में सौ सौदे करते हैं, पर हिसाब की नज़र से हर सौदा तीन में से एक ही चीज़ है: बिक्री, उधार या जमा। यह साफ़ हो तो खाता कभी नहीं उलझता।

बिक्री (sale)

सामान गया, पैसा आया, बात ख़त्म। किसी के नाम पर कुछ बाकी नहीं रहता। इसीलिए नक़द बिक्री में ग्राहक का नाम लिखने की ज़रूरत भी नहीं: "aaj 3500 ki cash sale hui" काफ़ी है।

उधार (udhaar)

सामान गया, पैसा बाद में आएगा। यह भी बिक्री ही है, पर पैसा अभी बाकी है, इसलिए ग्राहक के नाम पर चढ़ता है: "Ramesh ko 200 udhaar"। दिन की कुल बिक्री में नक़द और उधार दोनों जुड़ते हैं।

जमा (jama)

ग्राहक ने बाकी के पैसे दिए: "Ramesh ne 100 jama kiye"। बाकी घटता है। अगर ग्राहक बाकी से ज़्यादा दे दे, तो बचा हुआ पैसा उसका एडवांस कहलाता है और अगले उधार में अपने आप कटता है।

एक मिसाल, तीनों साथ

Ramesh ko 200 udhaar

✅ Ramesh ka ₹200 udhaar save ho gaya. Ab: ₹200 baaki

Ramesh ne 100 jama kiye

✅ Ramesh ka ₹100 jama save ho gaya. Ab: ₹100 baaki

Ramesh ne 300 diye

✅ Ramesh ka ₹300 jama save ho gaya. Ab: ₹200 advance

Ramesh ka kitna baaki hai

Ramesh ka koi udhaar baaki nahi. ₹200 advance jama hai.

एक छोटी बात जो बड़ा फ़र्क़ करती है

"Anubhav ke 500 likh do" में यह नहीं कहा गया कि पैसा मिला या नहीं। मुनीम होता तो पूछ लेता। मुंशी भी वही करता है: पहले दिखाता है कि उसने क्या समझा, और आपके "haan" के बिना कुछ नहीं लिखता।

इसलिए preview पढ़ने की आदत डालिए, और बोलते वक़्त एक शब्द जोड़ दीजिए: उधार है तो "udhaar", नक़द है तो "cash"। एक शब्द, और ग़लतफ़हमी की गुंजाइश ख़त्म।

सुझाव: preview में "Ab: ₹… baaki" की लाइन दिखे तो उधार दर्ज हो रहा है। वह लाइन न दिखे तो मुंशी ने उसे नक़द बिक्री समझा है।

ख़ुद आज़मा कर देखिए

WhatsApp पर मुंशी को एक लाइन लिखिए। न ऐप, न फ़ॉर्म, पहली एंट्री अभी।

WhatsApp पर खोलिए