दुकान पर सबसे कम जो चीज़ होती है, वह है ख़ाली हाथ। इसीलिए ApnaMunshi में टाइप करना ज़रूरी नहीं। WhatsApp में माइक दबाइए, वही लाइन बोलिए जो आप लिखते, और भेज दीजिए।
मुंशी क्या करता है
- आपकी आवाज़ को text बनाता है, हिंदी हो या English या दोनों मिले हुए।
- वह text आपको 🎤 के साथ दिखाता है, ताकि आप देख लें कि उसने क्या सुना।
- फिर वही preview जो लिखी हुई लाइन पर आता है: नाम, रकम, काम, और नया बाकी।
- आपके "haan" पर save। "haan" भी बोल कर भेज सकते हैं।
🎤 voice note
🎤 "Ramesh ko do sau rupaye udhaar" Ramesh (naya customer) — udhaar ₹200 Ab: ₹200 baaki Sahi hai? Confirm karne ke liye "haan" likh kar bhejein.
haan
✅ Ramesh ka ₹200 udhaar save ho gaya. Ab: ₹200 baaki
साफ़ सुनाई देने के पाँच नुस्ख़े
- तीन चीज़ें ज़रूर बोलिए: नाम, रकम, काम। "Ramesh, do sau, udhaar" इतना काफ़ी है।
- रकम शब्दों में बोलना ठीक है: "do sau", "paanch hazaar", "dhai sau" सब समझ आता है।
- हिंदी-English मिला कर बोलिए, जैसे रोज़ बोलते हैं। "Ramesh ko two hundred udhaar" भी चलता है।
- शोर में फ़ोन मुँह के पास रखिए और थोड़ा धीरे बोलिए। नाम सबसे ज़रूरी है, वही सबसे पहले ग़लत सुना जाता है।
- एक voice note में एक या दो एंट्री। दस एंट्री वाली लंबी note से एक-एक लाइन की छोटी notes बेहतर।
अगर मुंशी ग़लत सुन ले
वह preview में दिख जाएगा: नाम ग़लत, रकम ग़लत, या उधार की जगह जमा। "nahi" लिखिए या बोलिए, एंट्री रद्द। फिर दोबारा बोलिए। आपके "haan" के बिना खाते में कुछ नहीं जाता, इसलिए ग़लत सुनने से नुक़सान नहीं होता।
सुझाव: सुनने में दिक़्क़त रोज़ उसी नाम पर हो रही है, तो उस ग्राहक के लिए एक बार लिख कर एंट्री कर दीजिए। अगली बार से मुंशी वह नाम पहचान लेता है।
ख़ुद आज़मा कर देखिए
WhatsApp पर मुंशी को एक लाइन लिखिए। न ऐप, न फ़ॉर्म, पहली एंट्री अभी।
