← सभी ब्लॉग

सोच

कागज़ की बही से WhatsApp तक: उधार खाता डिजिटल क्यों रखें

· ४ मिनट · ApnaMunshi टीम

फटा पन्ना, भीगी स्याही और "मैंने तो तीन सौ दिए थे" वाली बहस। बही बदलने की वजहें, और पहले दिन क्या करना है।

हर किराना दुकान के काउंटर के नीचे एक बही होती है। उसमें नाम हैं, रकमें हैं, तारीख़ें हैं, और बीच-बीच में चाय के दाग़। वह बही सालों से चल रही है, और इसीलिए उसे बदलना मुश्किल लगता है।

पर हर दुकानदार जानता है कि उस बही में क्या-क्या छूटता है।

कागज़ की बही में क्या छूट जाता है

  • पन्ना फट गया, भीग गया, या बही ही कहीं रख कर भूल गए। उसके साथ पूरा हिसाब गया।
  • ग्राहक कहता है "मैंने तो तीन सौ दिए थे", बही में दो सौ लिखा है। अब किसकी मानें?
  • महीने के आख़िर में यह जानने के लिए कि कुल कितना उधार बाहर है, पूरी बही जोड़नी पड़ती है। एक शाम उसी में जाती है।
  • दुकान पर आप नहीं, भाई या बेटा बैठा है। बही में उसकी लिखावट, आपकी समझ में नहीं आती।

डिजिटल खाता का मतलब नया ऐप नहीं

ज़्यादातर खाता-ऐप यहीं हार जाते हैं: नया ऐप डाउनलोड करो, नाम-पता भरो, ग्राहक जोड़ो, फिर हर एंट्री के लिए तीन स्क्रीन। दुकान पर लाइन लगी हो तो यह सब कौन करे?

ApnaMunshi इसी वजह से WhatsApp पर चलता है। जो WhatsApp आप दिन में पचास बार खोलते हैं, उसी में एक नंबर और। उसे वैसे ही लिखिए या बोलिए जैसे मुनीम को बोलते हैं: "Ramesh ko 200 udhaar"। बाक़ी मुंशी संभाल लेता है।

क्या बदल जाता है

  • एंट्री उसी पल, ग्राहक के सामने। बाद में याद करके लिखने की ज़रूरत नहीं।
  • किसी का भी बाकी एक लाइन में: "Ramesh ka kitna baaki hai"।
  • कुल उधार एक सवाल में: "Sabka udhaar dikhao"।
  • फ़ोन खो जाए या बदल जाए, हिसाब वहीं रहता है। उसी नंबर से फिर लिखिए।

पहले दिन क्या करें

  • जिन ग्राहकों का पुराना बाकी है, उसे एक-एक लाइन में बता दीजिए। मुंशी उसे शुरुआती बाकी मान कर लिख लेता है।
  • आज से हर उधार और हर जमा उसी वक़्त बोलिए। आदत तीन दिन में बन जाती है।
  • हफ़्ते में एक बार "sabka udhaar dikhao" पूछिए और पुरानी बही से मिला लीजिए।

Suresh ka pehle ka 500 baaki tha

Suresh (naya customer) — udhaar ₹500 Ab: ₹500 baaki Sahi hai? Confirm karne ke liye "haan" likh kar bhejein.

haan

✅ Suresh ka ₹500 udhaar save ho gaya. Ab: ₹500 baaki

सुझाव: पुरानी बही फेंकिए मत। पहले हफ़्ते दोनों साथ चलाइए, फिर जब भरोसा हो जाए तो बही को दराज़ में रख दीजिए।

ख़ुद आज़मा कर देखिए

WhatsApp पर मुंशी को एक लाइन लिखिए। न ऐप, न फ़ॉर्म, पहली एंट्री अभी।

WhatsApp पर खोलिए