← सभी ब्लॉग

गाइड

WhatsApp पर ApnaMunshi से खाता कैसे लिखें: 10 काम की लाइनें

· ६ मिनट · ApnaMunshi टीम

उधार, जमा, बिक्री, सवाल और सुधार। हर काम की एक लाइन, और मुंशी का असली जवाब, ताकि आप वही लिख कर देख सकें।

ApnaMunshi में न कोई फ़ॉर्म है, न बटन। आप वैसे ही लिखते या बोलते हैं जैसे मुनीम को बोलते हैं, और मुंशी पहले दिखाता है कि उसने क्या समझा। "haan" लिखिए तो save, "nahi" लिखिए तो रद्द।

नीचे दस लाइनें हैं जिनसे दुकान का पूरा हिसाब चल जाता है। जवाब वही हैं जो मुंशी सच में भेजता है।

1. उधार लिखना

ग्राहक का नाम, रकम और "udhaar" शब्द। बस।

Ramesh ko 200 udhaar

Ramesh (naya customer) — udhaar ₹200 Ab: ₹200 baaki Sahi hai? Confirm karne ke liye "haan" likh kar bhejein.

haan

✅ Ramesh ka ₹200 udhaar save ho gaya. Ab: ₹200 baaki

2. जमा, यानी पैसा वापस आया

मुंशी पहले का बाकी भी दिखाता है और नया भी, ताकि ग़लती तुरंत पकड़ में आए।

Ramesh ne 100 jama kiye

Ramesh — jama ₹100 Pehle: ₹200 baaki Ab: ₹100 baaki Sahi hai? Confirm karne ke liye "haan" likh kar bhejein.

haan

✅ Ramesh ka ₹100 jama save ho gaya. Ab: ₹100 baaki

3. नक़द बिक्री

जिस बिक्री में पैसा हाथ में आ गया, उसमें नाम की ज़रूरत नहीं। दिन के आख़िर में एक लाइन काफ़ी है।

Aaj 3500 ki cash sale hui

Cash Sale — sale ₹3,500 Sahi hai? Confirm karne ke liye "haan" likh kar bhejein.

4. सामान के साथ

सामान का नाम और मात्रा भी लिख सकते हैं। रकम वही दर्ज होती है जो आपने बोली, मुंशी ख़ुद गुणा-भाग नहीं करता जब तक आप "per kilo" न कहें।

Mohan ko 2 kilo chawal 120 rupaye udhaar

Mohan (naya customer) — udhaar ₹120 Ab: ₹120 baaki Sahi hai? Confirm karne ke liye "haan" likh kar bhejein.

5. पुराना बाकी

नया ग्राहक जोड़ते वक़्त उसका पुराना बाकी एक लाइन में बता दीजिए।

Suresh ka pehle ka 500 baaki tha

Suresh (naya customer) — udhaar ₹500 Ab: ₹500 baaki Sahi hai? Confirm karne ke liye "haan" likh kar bhejein.

6. किसी एक का बाकी

Ramesh ka kitna baaki hai

Ramesh ka ₹100 udhaar baaki hai.

7. सबका उधार एक साथ

वसूली के दिन यही लाइन सबसे काम की है।

Sabka udhaar dikhao

Sabka udhaar: • Suresh — ₹500 • Mohan — ₹120 • Ramesh — ₹100 Kul: ₹720

8. आज की बिक्री

"aaj ki sale kitni hui", "kal ki entries dikhao", "is hafte ka udhaar": तारीख़ और हफ़्ते के सवाल भी ऐसे ही पूछिए।

Aaj ki sale kitni hui

9. ग़लती सुधारना

ग़लत एंट्री हो गई तो मिटाइए या बदलिए। मुंशी पहले पूछता है, फिर करता है। रकम बदलनी हो तो "last entry 150 kar do" जैसी लाइन चलती है।

Last entry delete kar do

haan

Haan, entry delete ho gayi ✅

10. बोलकर, टाइप किए बिना

WhatsApp का माइक दबाइए और वही लाइन बोल दीजिए। मुंशी पहले लिख कर दिखाता है कि उसने क्या सुना, फिर वही preview।

🎤 voice note

🎤 "Ramesh ko do sau rupaye udhaar" Ramesh (naya customer) — udhaar ₹200 Ab: ₹200 baaki Sahi hai? Confirm karne ke liye "haan" likh kar bhejein.

सुझाव: बिना "haan" के कुछ save नहीं होता। preview में कुछ ग़लत दिखे तो "nahi" लिखिए और लाइन दोबारा भेजिए।

ख़ुद आज़मा कर देखिए

WhatsApp पर मुंशी को एक लाइन लिखिए। न ऐप, न फ़ॉर्म, पहली एंट्री अभी।

WhatsApp पर खोलिए